गोण्डा: मनकापुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में घर में भोजन पका रही नाबालिक किशोरी से गाँव के युवक ने मुह काला कर जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया मामले में पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर बालिका को चिकित्सीय परिक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा है
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपनी नाबालिक पुत्री के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस को दिये तहरीर में कहा कि बीते शुक्रवार के सुबह दस बजे माता-पिता दवा लेने बाजार चले गये थे और पीडिता की भाभी घर के बाहर नल पर कपडा धो रही थी। बडा भाई भी दुकान से सौदा लेने गया था। पीडिता खाना बना रही थी। इसी दौरान गांव के ही दिनेश कुमार भारती पुत्र मेहीलाल घर में घुस कर किशोरी को जमीन पर पटक बलात्कार किया और बताने पर जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया।
माता-पिता के घर आने पर पीडिता ने आप बीती बतायी। शनिवार को पीडिता अपने माता-पिता के साथ कोतवाली आयी। जह्रां किसी ने कोई सुनवाई किया।
पुनः मंगलवार को आयी तो पुलिस ने पीडिता के मां के तहरीर पर अरोपी युवक दिनेश भारती के विरुद्व पास्को एक्ट समेत विभिन्न धारा में प्राथमिक दर्ज कर महिला पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिये जिला मुख्यालय भेजा है।
वही कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर अरोपी युवक की तलाश की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ