Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती से स्थानांतरण के बाद भी सरकारी आवास में जमे है प्रोबेशन अधिकारी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर बस्ती में तैनात सहायक अधीक्षक राकेश कुमार का स्थानांतरण मार्च 2018 में प्रोबेशन अधिकारी संतकबीरनगर के पद पर होने के बाद भी जनपद बस्ती में संप्रेक्षण गृह किशोर बस्ती में बने अधीक्षक आवास में बने हुए हैं जिला प्रोबेशन प्रोबेशन अधिकारी बस्ती द्वारा आवास खाली करने के संबंध में लिखे गए पत्र के बावजूद भी अधीक्षक आवास पर  जमें हुए हैं। वर्तमान में तैनात सहायक अधीक्षक संस्था से बाहर निवास करते हैं जो किशोर न्याय अधिनियम के विपरीत है। यदि राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर बस्ती में कोई घटना घटित होती है इसका जिम्मेदार कौन होगा। वर्तमान सहायक अधीक्षक को संस्था के अंदर बने आवास में निवास करने की आवश्यकता है ऐसा तभी संभव है जब  प्रोबेशन अधिकारी संत कबीर नगर  द्वारा आवास खाली किया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे