गोण्डा: पंजाब नेशनल बैंक मित्र के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सत्तर हजार नगदी निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है।मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्व विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर लिया है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमवा माफी गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र सांवल प्रसाद पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि पंजाब नेशनल बैंक मित्र है और बीते बुधवार को कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक आया था।अपने सेटर अमवामाफी का बैंकिग कार्य के दौरान10:37 बजे मोबाइल पर एक डेविड का मैसेज आया।जब पीडित ने मोबाइल खाेल कर मैसेज पढा तो सत्तर हजार रुपये खाते से डेविड हो गया यह देख कर हैरान हो गया।खाते से किसी ने घोखा-धडी कर रुपया निकाल लिया।निकाला गया रकम चेक से अज्ञात ने निकाल लिया।जब कि पीडित का कहना है कि वह किसी को कोई चेक नही दिया था।
मामले में शाखा प्रबन्धक से बात किया तो शाखा प्रबन्धक का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति सत्तर हजार रुपया चेक लेकर आया और बताया कि अमवा माफी के बैंक मित्र ने भेजा है और वह रुपया लेकर चला गया।पीडित का कहना है कि न तो किसी को चेक दिया और न ही किसी को रुपया लेने भेजा था।मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरूद्व धोखा-धडी का मामला दर्ज कर लिया है।
वही कोतवाल अशोक कुमार सिह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ