गोंडा। खेत की जुताई करते समय अचानक ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का पोल व ट्रांसफार्मर टूट गया जिससे चांदपुर बरसैनिया के तीन हजार की आबादी अंधेरे में डूब गई वाह राजकीय नलकूप से सिंचाई ठप हो गया।
बताया जाता है कि मनकापुर के बल्लीपुर व चांदपुर गांव के मध्य बॉर्डर पर 25 केवीए ट्रांसफार्मर रखा गया था जिस से चांदपुर बर सैनिया गांव के भवानी पुरवा, चांदपुर लखपतराय,चौहानपुरवा समेत 9 गांव की बिजली गुल हो गई 3000 हजार की आवादी सहित नलकूप या गांव के बिजली उस समय गुल हो गई जब सोमवार देर शाम राम लक्ष्मण वर्मा किसान के खेत में लगा ट्रांसफार्मर उस समय जमीन पर आ गिरा। जब किसान ट्रैक्टर से खेत में पलेवा करवा रहा था ट्रैक्टर अचानक बेकाबू होकर विद्युत पोल से टकरा गया पोल टूटने वाला नलकूप संख्या 111 के विद्युत आपूर्ति ठप हो गई किसानों को पानी के अभाव में पलेवा नहीं होगा संजय कुमार मिश्रा ने बताया नलकूप बंद होने के कारण खेत की सिंचाई बाधित हो गई। और गांव की प्रकाश व्यवस्था चरमरा गई है नलकूप पत्थर जाने से किसान परेशान हो गए हैं ग्रामीण झिकन्नू मौर्या,ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि गांव में विधुत आपूर्ति बाधित है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ