गोण्डा :- एक महिला को अपने घर से मुर्गी को भगाना पड़ा महंगा। मामला छपिया थाना क्षेत्र के बभनीखास का हैं।प्रार्थनी प्रेमलता पत्नी भगवानदीन ने दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है कि प्रेमलता के घर के अंदर सामने से आई एक मुर्गी घर में घुस गई।घरवालों ने मुर्गी को घर से भगा दिया।जिसे देख विपक्षी आग बबूला हो गया। तहरीर में बताया गया है कि विपक्षियों ने महिला के घर में घुसकर पीड़ित महिला व उसकी दो बेटीयों को जमकर मारा पीटा। एसओ जयदीप दुबे ने बताया कि प्रेमलता के तहरीर पर राजन सिंह उर्फ वीरेंद्र सिंह,राहुल व मोनू सिंह सहित दो महिलाओं के खिलाफ धारा452 व 323 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ