अमरजीत सिंह
फैजाबाद: जब ग्राम वासी सोने में मस्त थे तब पटरंगा थाने के सिपाही उत्तम पटेल 9:30 बजे रात्रि में अपने हमराही के साथ कठघरा मजरे जखौली गाँव में पहुचे और जबरन नाली खुदवाने लगे यह आरोप वादी बृजलाल ने एसडीएम/सी ओ रुदौली को प्रार्थना पत्र देकर लगाये है। घटना आज सोमवार रात्रि की है। वादी के बिरोध करने पर सिपाहियो द्वारा डांटने की बात कही जा रही है। वादी की पुत्रबधू को शिवराम ,रामसजीवन और शुभराम ने घर में घुसकर बाल पकड़कर घसीट लाये और मारा पीटा और भद्दी भद्दी गालिया दी छोटे छोटे बच्चों के साथ भी अभद्रता की गयी। घटना की जानकारी होने पर प्रधान द्वारा सारी घटना एस ओ पटरंगा को देने के बाद सिपाही मौके से चलते बने। रात 10:15 बजे हल्का दरोगा द्रिवेश त्रिवेदी के पहुचने पर मामला शांत हुआ। सी ओ रुदौली अमर सिंह ने दूरभाष पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने निर्देश दिया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ