मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-विकास खण्ड सिंहपुर की ग्राम पंचायत करनगाँव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर ने खबर कवरेज करने गये एक हिंदी दैनिक समाचार के संवाददाता से अभद्रता की तथा साथ ही जान से मारने की धमकी तक दे डाली।जब की हाई कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया था कि अगर कोई भी पत्रकार को जाने से मारने की धमकी देता है तो उसको सीधे जेल भेजा जायेगा। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि पत्रकारों को धमकाने वालों को बक्सा नहीं जायेगा। यह आदेश शायद अमेठी जनपद में लागू नहीं है तभी तो आये दिन पत्रकारों के साथ घटना घटित हो रही है। यह आदेश केवल कागजों पर ही सिमट कर रह गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करनगाँव प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिये बनने वाला भोजन गैस चूल्हे की जगह लकड़ी से बन रहा था। इसकी खबर कवरेज करने गये पत्रकार आनन्द त्रिवेदी को ग्रामीणों ने बताया कि इसी गाँव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भोजन नहीं बनाया जा रहा है रसोईया के घर से भोजन पक कर स्कूल आता है। विद्यालय खबर कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को हेडमास्टर ने कहा की बिना जिलाधिकारी के आदेश लिये विद्यालय चेक करने न आये। खबर छपने के डर से अपना आपा खो बैठे पूर्व माध्यमिक विद्यालय करनगाँव के हेडमास्टर हरी शंकर शुक्ला ने अभद्रता की। जिसकी शिकायत पीड़ित पत्रकार ने थाना मोहनगंज को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। मामले की जानकारी प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष श्री जितेंद्र मिश्र और महामंत्री इरशाद अहमद के साथ ही जिलाध्यक्ष श्री शीतला मिश्र को दी गई है। जिस पर जिलाध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि पत्रकारों के साथ हो रही अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ