Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र को साहित्यकारों ने दिया भावभीनी विदाई




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । वरिष्ठ साहित्यकार एवं जिला आबकारी अधिकारी डा. अनुराग मिश्र ‘गैर’ को प्रेस क्लब में मंगलवार को साहित्यकारों ने भावभीनी विदाई दिया। उनका स्थानान्तरण हापुड़ जनपद के लिये हो गया है। 
निराला साहित्य एवं संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित विदाई समारोह में डा. अनुराग मिश्र ‘गैर’ ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में स्थानान्तरण एक प्रक्रिया है किन्तु बस्ती की साहित्यिक भूमि पर साहित्यकारों का जो स्नेह मिला वह सदैव स्मरण में रहेगा। संस्थान द्वारा उन्हें साहित्यिक योगदान के लिये सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम का संचालन करते हुये वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि डा. अनुराग मिश्र ‘गैर’ संवेदनशील साहित्यकार के साथ ही सजग प्रशासनिक अधिकारी है। साहित्य का संस्कार ही ऐसा है कि वह हमें विनम्र बना देता है। संस्थान के मुख्य संरक्षक त्रिभुवन प्रसाद मिश्र ने ‘गैर’ के साहित्यिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि डा. अनुराग मिश्र ‘गैर’   का रचना संसार व्यापक बिम्ब लिये हुये है। 
कार्यक्रम के दूसरे चरण में आयोजित राष्ट्रीय एकता कवि सम्मेलन में  डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ सत्येन्द्रनाथ मतवाला, ताजीर बस्तवी, विनोद उपाध्याय, आतिश सुल्तानपुरी, लालमणि प्रसाद, रामचन्द्र राजा, पंकज सोनी आदि ने रचनाओं के माध्यम से डा. अनुराग मिश्र ‘गैर’ को भावुक विदाई दिया। आलोक मणि त्रिपाठी, प्रमोद श्रीवास्तव, महेन्द्र तिवारी, अनूप मिश्र, राजेश पाण्डेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रखर श्रीवास्तव, वीरेन्द्र कसौधन, जय प्रकाश गोस्वामी, दीपक प्रसाद, काशी दूबे, संजय राय, देवेन्द्र पाण्डेय, वशिष्ठ कुमार पाण्डेय, राजेन्द्र उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे