सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। बस्ती जिले में कुछ अराजक तत्व द्वारा बाबा साहेब की मूर्ति चूरा ले जाने का मामला सामने आया है । मामला बस्ती जिले के मुंडेरवा थाने के छविलहा में कुछ अराजक तत्वों ने अंबेडकर साहब की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर मूर्ति को ही गायब कर दिया। घटना से नाराज कई दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में आकर ज्ञापन सौंपा व कार्यवाही की मांग की । ग्रामीणों की माने तो वहाँ पिछले कई वर्षों से मेला लगता था व बाबा साहेब की मूर्ति स्थापित थी मूर्ति के आसपास फैली गंदगी को ग्रामीण साफ करने में लगे थे तभी गांव के कुछ दंबगो ने डरा धमका कर भगा दिया और मूर्ति को उठा ले गए । पुलिस मामले की जांचकर कार्यवाही की बात कह रही है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ