शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । सूबे की सरकार द्वारा पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने क्लब के एमसी नार्थ के एडवाइजर व समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने नगर के दर्जनभर से अधिक दुकानदारों के पास जाकर पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के विषय में बताते हुए उन्हें कागज के थैले क्लब की तरफ से मुफ्त में प्रदान कर पॉलीथिन मुक्त करने का संकल्प दिलाया ।
इस दौरान समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि पॉलीथिन के उपयोग से प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है, पॉलीथिन पर प्रतिबंध के लिए कई बार सरकार से अनुरोध किया था क्लब की ओर से कागज के थैले बनवाकर बेल्हा देवी सहित कई अन्य जगहों पर वितरण भी किया गया था, किंतु कुछ दिन बाद कागज के थैले के अलावा पॉलिथीन का इस्तेमाल करने लगे लेकिन जब क्लब क्लब को जानकारी हुई कि सूबे की सरकार ने 15 जुलाई से पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है तो क्लब ने सूबे की सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी जी के प्रति आभार जताया । इस दौरान महिला क्लब की अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने कागज के थैले लोगों में वितरित कर सभी से अपील किया कि आप सब इस अभियान से जुड़कर सफल बनाए।ं उन्होंने कहा कि इसी तरह क्लब आगे भी जागरूकता अभियान चलाता रहेगा । इस अवसर पर शशि प्रकाश शुक्ल, अनवर,हैदर, श्याम बाबू, विवेक उपाध्याय,विवेक यादव, अशोक कुमारी, रेखा उमरवैश्य, अर्चना पांडे, आरती सहित आदि लोग शामिल रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ