सुनील उपाध्याय
बस्ती। नेशनल हेड क्वार्टर भारत स्काउट और गाइड, मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित वर्कशॉप में हिस्सा लेने इलाहाबाद पहुंची आरओसी शिवांगी सक्सेना के लीडर शीप में, मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार, सुमन बाला सिंह ने तीन दिवसीय वर्कशाप में फ्री बीइंग मी की बारीकियों से प्रतिभागियों को परिचित कराया।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक प्रशिक्षण केन्द्र इलाहाबाद में आयोजित कार्यशाला में प्रादेशिक संगठन कमिश्नर राजेन्द्र सिंह हंसपाल,कामिनी श्रीवास्तव, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर पूनम संधू ,प्रदीप गुप्त,सुरेश तिवारी,आई टी हेड अदनान हासमी की मौजूदगी में कुलदीप सिंह को फ्री बीईंग मी मण्डलीय कोऑर्डिनेटर स्काउट,सत्या पाण्डेय को ‘फ्री बीइंग मी’ मण्डलीय कोऑर्डिनेटर गाइड मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन न्यायमूर्ति,पूर्व लोकायुक्त उत्तर प्रदेश,प्रशासक उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड ए पी वर्मा के द्वारा किया गया।
इसी क्रम में सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्काउट गाइड मण्डलीय बैठक जो 19 जुलाई को जीजीआईसी बस्ती में आयोजित किया जा रहा है, ‘फ्री बीइंग मी’ के कार्यक्रम को पूरे मण्डल मे कराये जाने के लिये मण्डलीय कार्यशाला की रुपरेखा तय कर ली जायेगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार,खंड शिक्षा अधिकारी धुव प्रसाद जायसवाल, अखिलेश सिंह,सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी आर के लाल, जिला समन्वयक अमित मिश्र,जिला मुख्यायुक्त डॉ.मणि शंकर तिवारी,जिला सचिव डॉ. हरेंद्र सिंह,जिला गाइड कमिश्नर नीलोफर उस्मानी,जिला स्काउट कमिश्नर डॉ. अरुण कुमार सिंह, जिला जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह,जिला संगठन कमिश्नर अमित कुमार शुक्ल,श्रवण कुमार,अबूअनस मेकरानी,अपर्णा शुक्ला, अंकिता श्रीवास्तव,अश्विनी श्रीवास्तव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ