Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला कांस्टेबल की मौत, पुलिस विभाग में मचा हड़कम्प


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर. यूपी के सुल्तानपुर में एक महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है। सूचना के बाद एसपी सुल्तानपुर स्वयं मौके पर पहुंचे और एसएचओ कोतवाली नगर को मामले की जांच के निर्देश दिए।  

कमरे का दरवाज़ा था खुला, नहीं निकली थी बाहर


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के करौंदिया मोहल्ले में महिला थाने का कैम्पस है। थाने के बगल चांदनी सिद्दीक़ी नाम की कांस्टेबल अपनी साथी महिला कांस्टेबल के साथ कमरे में रहती थी। साथी महिला कांस्टेबल छुट्टी लेकर घर गई हुई थी। तभी आज चांदनी काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, आस-पास के लोगों ने देखा तो  दरवाज़ा खुला हुआ था और वह लेटी हुई थी। जिस पर पड़ोस की महिला कांस्टेबल ने आनन फानन में पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे  पुलिस के अधिकारियों ने चांदनी को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

काफी दिनों से बीमार थी चांदनी:एसपी

एसपी अमित वर्मा ने बताया कि चांदनी कौशाम्बी जिले की रहने वाली है, और वो 2015 बैच की सिपाही है। वर्तमान में वो  डीसीआरबी विभाग में तैनात थी। 
उन्होंंने बताया कि पुलिस काफी दिनों से चांदनी बीमार चल रही थी और उसका इलाज भी चल रहा था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गयी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे