Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रानीगंज विधायक ने रामजी मिश्र के परिजनों को न्याय दिलाने का दिया भरोसा




शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । जनपद के गोपीगंज इलाके के फूलबाग निवासी रामजी मिश्र की एक दुखद घटना में मृत्यु के पश्चात परिजनों की विषम मानसिक एवं आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए माँ हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट दिल्ली के संरक्षक मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण विधायक रानीगंज प्रतापगढ  अभय कुमार "धीरज ओझा" व ट्रस्टी अश्वनी सोनी जी ने रुपये 1,00,000 (एक लाख रुपये) की त्वरित आर्थिक सहायता का चेक मृतक रामजी मिश्र की पत्नी कंचन मिश्रा, पुत्री दीपाली, रेनू व खुशी तथा पुत्र ओम को प्रदान करने के साथ उनका हाल जाना तथा घटना के बाबत जानकारी ली। विधायक ओझा  ने स्वर्गीय मिश्र के परिजनों को आश्वस्त किया कि वे इस विषम परिस्थिति में पूरी तरह से उनके साथ है।  मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर शासन स्तर पर आर्थिक सहायता दिलाये जाने हेतु हर संभव प्रयास के साथ दोषियों पर कड़ी कार्यवाही कराकर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे