डॉ ओपी भारती
गोंडा:वजीरगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मझरेती में पेड़ का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्म से प्रभावित खंड शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार शुक्ल ने बच्चों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मझरेती के प्रधानाध्यापक नंदकुमार मिश्र ,सहायक अध्यापिका पूजा शर्मा, सीमा यादव एवं छात्र छात्राओं ने परिसर में लगे पीपल एव नीम के पेड़ का जन्मदिन मनाते हुए पर्यावरण एवं वृक्ष संरक्षण का अनूठा संदेश दिया है। परिसर में लगे पीपल एव नीम के पेड़ पर छात्र छात्राओं समेत सभी ने सामूहिक रूप से पेड़ का पूजन कर जलाभिषेक किया तथा परिक्रमा कर मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बीइओ ने कहा कि पेड़ से मां जैसा स्नेह मिलता है। जैसे माँ अपने बच्चे के लिए फिक्रमंद रहती है उसी प्रकार पेड़ भी प्रकृति के प्रति समर्पित रहते है।धरती के जीवों के लिए पेड़ जीवनदायिनी प्राणवायु देते है । बिना पेड़ की जीवन की कल्पना ही नही की जा सकती। उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों का जन्मदिन मनाते है। पेड़ का जन्मदिन मनाना एक अनूठा और पर्यावरण को सरंक्षित करने का एक अनूठा प्रयास है। लोगो को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधान कृष्ण कुमार शुक्ल ने विद्यालय परिवार के अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए पेड़ पर चबूतरा बनाने एव विद्यालय की मरम्मत कराने की बात कही। परिसर में पीपल का पेड़ लगाने वाले शेष नरायन शुक्ल, व नीम का पेड़ लगाने वाले पवन कुमार पांडेय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अनेक लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ