शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ।पत्रकार कल्याण परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में अध्यक्ष/संयोजक विश्वनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई ,संचालन महामंत्री अनूप पांडेय ने किया ।बैठक में पत्रकार मनीष ओझा के प्रकरण पर चर्चा करते हुए घटना की निंदा की गई ।जिला स्तरीय प्रेस स्थाई समिति की निष्क्रियता पर असंतोष व्यक्त किया गया ।अध्यक्ष ने कहा कि प्रेस स्थाई समिति की नियमित बैठक न होने से पत्रकारों की समस्याओं के समाधन में त्वरित गति से कार्यवाही नही हो रही है ।बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रेस स्थायी समिति के गठन,व बैठक कराने के सम्बंध में एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी से मिलेगा ।इस अवसर पर कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय संस्था की सक्रियता हेतु लिए गए ।बैठक में अध्यक्ष ,महामंत्री सहित,संरक्षक विष्णु धर दुबे,अब्दुल करीम खां, अनिल प्रताप त्रिपाठी निदेशक, विनोद तिवारी राजेश विश्वकर्मा उपाध्यक्ष ,निरंजन प्रकाश तिवारी ,राम प्रकाश पांडेय, राधेश्याम दीवाना , रवि शंकर मिश्र,पवन कुमार ,राजीव कुमार द्विवेदी , सुनील कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे ।इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता बैंक के विधिक सलाहकार गिरजा शंकर पांडेय ने विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सहभागिता किया ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ