Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नाराज पति पत्नी हुए एक दूजे के लिये,लोक अदालत से हुई विदाई


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण  के निर्देशानुसार जनपद में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपर जिला जज/फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम पवन कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय में विचाराधीन पारिवारिक वाद में ,नाराज पति पत्नी के बीच आपसी सुलह समझौते से विदाई कराई गई ।ज्ञात हो कि रन्नो देवी पुत्री राम निहोर वर्मा निवासी पूरे काली मजरे सगरा सुंदरपुर ,प्रतापगढ़ का विवाह अजय कुमार सुत राम लखन वर्मा निवासी ग्राम पिचुरा थाना सांगीपुर के साथ हुआ था ।पति पत्नी के बीच पिछले कई वर्षों से विवाद व मतभेद चले आ रहे थे ,जिसके कारण पत्नी रन्नो देवी ने अपने पति अजय कुमार के विरुद्ध विदाई का मुकदमा प्रस्तुत किया था ,अजय कुमार अपनी पत्नी को साथ रखने के  लिये तैयार नही थे । आज आयोजित लोक अदालत में दोनों पक्षों को समझाया गया ।अपर जिला जज /एफ टी सी प्रथम पवन कुमार श्रीवास्तव के प्रयास से दोनों पक्ष साथ साथ रहते हुए वैवाहिक जीवन जीने के आपसी सहमति से तैयार हो गए ।पति पत्नी ने एक दूसरे को माला पहनाकर साथ साथ रहने का संकल्प लिया ,और न्यायालय से ही पत्नी अपने पति के साथ हंसी खुशी चली गई ।विदाई अवसर पर मधु डोगरा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,एडवोकेट मीडिएटर विश्वनाथ त्रिपाठी मौजूद रहे ।विदा होने वाले जोड़े को न्यायिक अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया ।

अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे