सुनील उपाध्याय
बस्ती : उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती रेलवे स्टेशन के RPF प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव अपने उच्चधिकारियों के निर्देशानुसार यात्रियों की सुविधा के लिए आए दिन अपनी टीम के साथ ट्रेन और प्लेटफार्म साथ ही ट्रकों की सुरक्षा के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाते रहते हैं साथ ही यात्रियों को कोई असुविधा ना हो इसका भी पूरा ध्यान रखते हैं अपने इसी कार्य और व्यवहार साथ ही ईमानदारी के लिए लोगों में अपनी अच्छी छवि बना लिए हैं दिनांक 7जुलाई 2018 को आर.पी.एफ निरीक्षक बस्ती नरेंद्र यादव अपने स्टाफ के साथ बस्ती रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में रेलवे टिकट के अवैध कारोबार में लिप्त गिरफ्तार कुल 4 अभियुक्तगण जिनके पास कुल उपयोगित और बिना उपयोगित कुल एक सौ दो रेल काउंटर टिकट जिसमें सौ टिकट तत्काल श्रेणी के हैं कीमती रुपया चार लाख आठ हजार सात सौ अस्सी रु बरामद हुआ था मामले के कुल तीन अन्य अभियुक्तगण को वांछित किया गया है मामले कि जाँच निरीक्षक नरेन्द्र यादव ने करने के दौरान दूसरे राज्यो से बन कर बस्ती , खलीलाबाद, गोरखपुर आ रहे टिकट के पेमेंट जरिये अकॉउंट ट्रांसफर होना पाया जाकर निरीक्षक नरेंद्र यादव ने अपराध शाखा गोरखपुर क्षेत्र के निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, ऊनि शिवशंकर यादव, कॉन्स्टेबल कुँवर विशाल सिंह, कांस्टेबल कुशलपाल सिंह , कांस्टेबल सुरेंद्र गौतम तथा कांस्टेबल अजय कुमार प्रसाद ने बाघ नगर संत कबीर नगर कस्बे से जावेद अहमद को उसकी दुकान जावेद मोबाइल शॉप से गिरफ्तार किया गया l जावेद अहमद पकड़े गए टिकट दलाली करने वाले गिरोह का पेमेंट दूसरे राज्यो में अपने खाते से किया है l पिछले तीन महीने में करीब पैतीस लाख का भुगतान जावेद ने अपने खाते से टिकट एजेंटों को किया है जिससे गिरोह के बड़े पैमाने पर कई नए अभियुक्त गण का नाम प्रकाश में आया है l मामले में अभी तक कुल पाँच गिरफ्तारी हो चुकी है l इस प्रकार निरीक्षक नरेंद्र यादव द्वारा यात्रियों के हितों को ध्यान में रख कर उनको कोई असुविधा न हो इसके लिए हमेशा प्रयास रत रहते है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ