सुनील गिरी
इलाहाबाद। नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित खरकौनी (जानह्वीपुरम) में बीती देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गिट्टी व बालू सप्लार को गोली मार कर हत्या कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा।
जानकारी के मुताबिक नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित खरकौनी (जानह्वीपुरम) निवासी धीरज शर्मा (48) दो भाईयों में बड़ा था। वह गिट्टी व बालू का कारोबार करता था। सोमवार देर रात स्कूटी द्वारा वह शहर से वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गली में पहुंचा ही था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। बताया जाता है कि मृतक धीरज शर्मा बीते कुछ वर्ष पूर्व लोन दिलाने के नाम कई लोगों से मोटी रकम लिया था। जब लोगों को लोन नहीं दिला पाया तो सभी उससे अपने पैसे की मांग करने लगे। लेकिन धीरज शर्मा ने किसी का पैसा वापस नहीं लौटाया था। मृतक इससे पूर्व नैनी कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड के समीप रहता था और बीते कुछ वर्ष पूर्व वह मकान बेच कर खरकौनी (जानह्वीपुरम) में मकान बनवा कर परिवार समेत रहने लगा था और गिट्टी व बालू का कारोबार करने लगा था। कारोबार के दौरान भी कुछ लोगों से लेनदेन का मामला भी चल रहा था। हालांकि पुलिस हर एक पहलुओं पर जांच पड़ताल करने के साथ ही हत्यारोपियों की तलाश में लगी हुई है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ