शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के कार्यालय में एक बैठक अध्यक्ष लीलाधर दुबे की अध्यक्षता एवं महामंत्री शेष बहादुर सिह के संचालन सम्पन्न हुई । बैठक में अधिवक्ता विनय कुमार सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों के ऊपर फर्जी 3 07 का मुकदमा दर्ज किये जाने, सुशील कुमार पांडेय के हमलावरो की अभी तक गिरफ्तारी न होने के कारण, पूर्व प्रकाशन मंत्री राघवेंद्र सिंह के साथ हुई लूट में कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण एवं हरि सिंह यादव के जमीन पर भूमाफियाओ के द्वारा अवैध कब्जा कर लिए जाने के कारण अधिवक्ता समाज मे व्यापक आक्रोश व्याप्त है जिसको लेकर जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन ने निर्णय लिया है कि जनपद न्यायालय के अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे I इसके उपरान्त अध्यक्ष लीलाधर दूबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल प्रदर्शन करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का ज्ञापन सौपा । इस दौरान प्रमुख रूप से दीपक मिश्रा दीपू,अन्जनी सिह बाबा, विभा पाण्डेय, बिक्रम सिह, वृजेन्द्र उपाध्याय, अत्रि पाण्डेय, पूर्व प्रकाशन मंत्री राघवेन्द्र सिह सहित आदि अधिवक्तागण शामिल रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ