Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सफाई कर्मियों ने 10 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ  जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर बुधवार को  जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। 




सबेरे से बंदूाबादी और बरसात के बावजूद बड़ी संख्या में सफाईकर्मी, संघ पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मांगो को लेकर प्रदर्शन करते हुये मांग किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के स्तर पर निराकरण कराया जाय। 





राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि सफाईकर्मियों की मांगे जायज है, यदि समस्याओं का हल न निकला तो महासंघ हर स्तर पर संघर्ष को तैयार हैं। महामंत्री शिवशंकर कुमार, कोषाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामस्वारथ चौधरी, सिंचाई संघ अध्यक्ष अशोक सिंह  ने कहा कि सरकार सफाई कर्मियों की मांगों को तत्काल प्रभाव से पूरा कराये। उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय ने कहा कि यदि स्थानीय स्तर की मांगे न मानी गई तो 10 दिन के बाद सफाईकर्मी पुनः अपने अधिकारों के लिये एकजुट होकर संघर्ष तेज करेंगे।






जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे 10 सूत्रीय ज्ञापन में सातवे वेतनमान का एरियर भुगतान कराये जाने, ग्राम प्रधानों से मुक्ति, सफाई नायक एवं सफाई सुपरवाईजर पद पर पदोन्नित, अनुदान 83 व अनुदान 14 का वेतनमद एक करने, 10 वर्ष पूर्ण हो जाने पर एसीपी का लाभ देेते हुये 1900 ग्रेड पे दिये जाने आदि की मांगे प्रमुख है।





धरने को  उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के मण्डल अध्यक्ष राम सहाय यादव, जिला महामंत्री सोमईराम आजाद, मण्डल कोषाध्यक्ष असलम अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालजी निषाद, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मंजू देवी आदि ने सम्बोधित करते हुये मांगो पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि सफाई कर्मियों की मांगे हर हाल में पूरी की जाय।





जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आयोजित धरने में तुलसीराम, रेखा, ऊषा, शिवकुमार यादव, विश्वम्भरनाथ, दाताराम, राम सोहरत, ज्ञानमती, राकेश कुमार मौर्य, राजितराम, रंकार, मो. अजीम, राम सजीवन, रामकेश, सुधीर कुमार, अजीत कुमार, मधुबन यादव, अरूण कुमार, अखिलेश कुमार, रीता गौड़, गिरजेश कुमार, लालमन, रामआशीष, रमेश कुमार, महेश चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में सफाईकर्मी , संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे