Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कृषक मेंला एंव गोष्ठी का हुवा आयोजन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। आज उद्यान परिसर में राष्ट्रीय औद्यानिक मिशन योजना के तहत कृषक मेंला एंव गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय विधायक  दयाराम चैधरी ने भाग लिया।  चौधरी उक्त अवसर पर गोष्ठी में आये हुए किसानों एवं अधिकारियों को कहा कि हमारी केन्द्रीय एवं राज्य सरकार किसानों के उत्थान के लिए एवं उनकी आमदनी बढाने के लिए कृत संकल्प है। इसके लिए हमारे देश में कृषि को बढावा देने के लिए जो भी तकनीकि हे उसको अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। कृषि को बढ़ाने के उद्देश्य से ही हमारी भारत की सरकार एंव इजरायल की सरकार से समझौता हुआ है जो शीघ्र ही मुर्त रूप लेने वाला है।






 आज इस गोष्ठी में आये हुए वैज्ञानिको, विशेषज्ञों एंव अधिकारियों द्वारा कृषि उपज बढा़ने मृदा संरक्षण, बागवानी बढा़ने, फल के उत्पादन बढ़ाने आदि संबंधी बिन्दुओं पर चर्चा की गयी है जो निश्चित रूप से आम लोगो के साथ-साथ किसानो के लिए लाभकारी होगी। भारत सरकार द्वारा अवषधिय पौधो के कृषि के लिए भी जोर दिया जा रहा है इसके लिए एरोमा मिशन पब्लिक औषाधि को प्रोत्साहन दिया जा रहा है जो हमारे सहयोगी विधायक  चन्द्र प्रकाश शुक्ला इसका प्रोत्साहन दे रहे है तथा उनके प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय ने भी आपलोगो से अनुभव साझा किया है। इसी के क्रम में हमारी सरकार द्वारा किसानों के खाद्यानों का आगामी वर्ष के लिए सपोर्ट प्राइस निर्धारित किया गया है जो एक सराहनी पहल है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी लोग धार्मिक स्थानों एंव इलाहाबाद जैसे कुम्भ पर्वो के स्नानों पर जाते है।













 उसी तरह यहाॅ भी इस गोष्ठी में आये हुए है पर जो व्यक्ति जिस स्थान का और जिस कार्य का महत्व समझता है और अपने ह्रदय में उतारता है वही संबंधित क्षेत्र का एवं कार्य का भागीदार होता है। आज हमारे किसान जो अन्यदाता है इस गोष्ठी में आये हुए है इस कार्यक्रमो से निश्चित लाभान्वित होगे एवं हमलोग कृषि, उद्यान विभाग इसके लिए कृत संकल्प है। इस अवसर पर उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ0 आरके तोमर ने कहा कि हमारे उद्यान विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया में सर्वाधिक ऊपज के बीच नर्सरी एंव आधुनिक खेती के तरीको को जानकारी देने हेतु कार्यक्रम होते है एवं वहाॅ विशेषज्ञ मौजूद है। हमारे आम लोगो एंव किसानेां का एैसे विशेषज्ञो का लाभ लेना चाहिए और ये गोष्ठी ऐसे ही बिन्दुओं पर जानकारी देने हेतु आयोजित की गयी है। हमारे पूर्वान्चल में बागवानी, आधुनिक खेती, स्वास्थ्यवर्धक उपज आदि प्रकार की व्यापक सम्भावनाए है तथा वरसात की कमी के कारण ड्रीप इरिगेंशन सिस्टम की भी चर्चा की गयी है जो लाभकारी होगी। 
इस गोष्ठी में विशेषज्ञ डाॅ0 एके भारद्वाज, डाॅ0 एपी सिंह, डाॅ0 एसपी सिंह सहित अनेक विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिको ने विचार किया गया तथा इस अवसर पर अच्छे/प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया जिसमें नन्द कुमार, अजय कुमार सिंह, श्रवण कुमार आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम में रेशम, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, स्वास्थ्य, सूचना, कृषि, भूमि संरक्षण, विकास विभाग आदि विभागो के प्रदर्शनी/स्टाल भी लगाये गये। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय उप निदेशक उद्यान ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे