सुनील उपाध्याय
बस्ती । जीवन की आखिरी सांस तक हिन्दुत्व और हिन्दुओं के स्वाभिमान के लिये संघर्षरत रहे स्व. विष्णुदत्त ओझा को उनकी सातवीं पुण्य तिथि पर समारोहपूर्वक याद किया गया। हिन्दू जागरण मंच की जिला इकाई के नेतृत्व में संगठन के आवास विकास स्थित कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस के तमाम उदाहरणों से याद किया।
प्रान्तीय मीडिया प्रभारी विकास बरनवाल ने कहा कि स्व ओझा जैसा साहसी कोई दूसरा व्यक्तित्व नही मिलता। उन्होने पूरा जीवन हिन्दुओं के सम्मान और स्वामिभमान के प्रति समर्पित कर दिया। स्व. ओझा के अनुज एवं जिलाध्यक्ष नन्दीश्वर दत्त ओझा एवं प्रिस बरनवाल ने उनके साथ बिताये तमाम यादगार लमहों को साझा किया। उन्होने कहा स्व. ओझा के पदचिन्हो पर चलकर हिन्दुओं के स्वामिभमान के लिये संघर्ष करना ही एक मात्र लक्ष्य है। श्रद्धांजलि सभा का संचालन कर रहे जिला संपर्क प्रमुख विवेक प्रकाश सिंह ने कहा कि आगामी वर्षो में स्व. ओझा की पुण्यतिथि को जनसराकारों से जोड़ते हुये भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
जिला संयोजक इन्द्रपकाश शुक्ल ने कहा स्व. ओझा को नियति ने हमसे समय से पहले छीन लिया, वे जीवन के कुछ और वर्ष हिन्दुत्व को समर्पित कर पाते तो उत्तर प्रदेश में हिन्दुओं का स्वामिभमान और ऊचा होता। उनके योगदान को कभी भी भुलाया नही जा सकेगा। श्रद्धांजलि सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर स्व. ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विनोद मणि त्रिपाठी ने सभी आगन्तुकों व काय्रकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
श्रद्धांजलि सभा में डा. अनिल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, घनश्याम प्रजापति, छोटू शर्मा, रवि चतुर्वेदी, दुर्गेश कुमार जायसवाल, धर्मेन्द्र सोनकर, लक्ष्मण चौरसिया, कामेन्द्र चौहान, विनय यादव, राहुल शर्मा, कबीर तिवारी विमलेश, अवनीश पांडे, अनिल चौरसिया, प्रभुलाल, अमरजीत यादव, रिशु चौबे, नीतेश द्विवेदी, डब्बू सिंह, आदित्य प्रकाश ओझा, निमिष द्विवेदी, योगेश प्रताप सिंह, मुरली मनोहर शुक्ल सहित अनके लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ