अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद: रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में खलासी की मौत जानकारी के अनुसार रूदौली कोतवाली क्षेत्र की भेलसर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहिया पुल के पास फैज़ाबाद से लखनऊ की ओर एक ट्रक जा रहा था जिसके अचानक ब्रेक लेने से उसी के पीछे जा रही डीसीएम यूपी 25 बीटी 2675 की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें खलासी की मौत व कई लोग घायल हो गए।दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भेलसर चौकी के उपनिरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह व् रणजीत सिंह हमराही गौरव कुमार व दानवीर व सत्ती चौरा पुलिस ने पहुंचकर घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली में भर्ती कराया। इस सम्बंध में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 12 बजे गोरखपुर से बरेली डीसीएम अपने घर जा रही थी जो रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहिया पुल के पास फैज़ाबाद से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक के चालक द्दारा अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक के पीछे चल रही डीसीएम ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें डीसीएम का कंडक्टर मोहम्मद यूसुफ पुत्र मोहम्मद अय्यूब बरेली की मौत हो गई और जमील अहमद पुत्र माजिद 30 वर्ष,जमीला,रइसन,नूर बानो,अतीक अहमद घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने छुट्टी दे सभी लोग अपने घर बरेली चले गए


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ