अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मीसा गांव में जलकर मृत्यु हुई महिला के मामले में मृतक महिला की माँ की तहरीर पर कोतवाली रूदौली में पति,सास व् देवर के विरुद्ध दहेज़ उत्पीड़न व् हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है।
जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व कोतवाली रूदौली के मीसा गांव निवासी पुष्पा पत्नी अजय कुमार संदिग्द्ध परिस्थितियों में आग लगने से महिला बुरी तरह से जल गयी थी।महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां बुरी तरह से जली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।मृतिका की अंतिम संस्कार के समय मृतिका की माँ परिजनों के पहुँचने की सूचना पर कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक सुजीत मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस को शांति व्यवस्था के लिए मौके पर भेजा गया था।कोतवाल के मुताबिक मृतक महिला की माँ की तहरीर पर पति,सास व् देवर के विरुद्ध दहेज़ के लिए जलाकर मार डालने का मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।मृतक महिला की माँ ओम लता ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की शादी मीसा गांव निवासी अजय कुमार से 3 वर्ष पूर्व हुई थी।शादी के बाद से ही ससुराली जन अपाची मोटर साइकिल के लिए उसकी पुत्री को मार पीट कर प्रताड़ित करते रहते थे और दहेज़ के लिए ही पति अजय,सास मुर्ता व् देवर विजय ने उनकी बेटी को जलाकर मार डाला।कोतवाल रूदौली ने बताया कि मृतक की माँ की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ