Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तीन वाहनों की आपसी टक्कर में एक वाहन पर सवार तीन लोगो की दर्दनाक मौत




अमरजीत सिंह 
फैजाबाद :राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर बुधवार भोर में तीन वाहनों की आपसी टक्कर में एक वाहन पर सवार तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी सूचना पर पहुची पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद शव निकाला गया और पीएम के लिए भेजा उधर सूचना पाते सीओ व एसड़ीएम घटना स्थल पर पहुच कर निरीक्षण किया 
       बताया जाता है कि पटरंगा थाना क्षेत्र के प्राथमिक बिद्यालय गनौली के पास लखनऊ की तरफ से आ रही पीकअप यूपी 71 टी 1264 व ट्रक आरजे 02 जीबी 0609 की जबर दस्त टक्कर हो गयी पीकअप में सवार रुदौली कोतवाली क्षेत्र सरायपीर निवासी राकेश पुत्र दरगाही 30 चालक बीरेन्द्र पुत्र रामनाथ 19 व राम जीत पुत्र राम केवल 20 की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी सूचना पर पहुचे हाईवे चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने कड़ी मसक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया और पीएम के लिए भेजा 
       उधर घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष बिर्जेश सिंह सीओ अमर सिंह एसड़ीएम टीपी वर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और संवेदना व्यक्त किया वही घटना कि पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि पीकअप लखनऊ से सब्जी लेकर रुदौली नवीन मण्ड़ी जा रही थी कि गनौली के पास ट्रक से टक्कर हो गया और पीऑकअप पर सवार तीनों की मौत हो गयी साथ ही बताया कि लखनऊ की तरफ से आ रही कार डीएल 13 सीए 6902 भी जाकर टकरा गयी फिरहाल सब सुरक्षित है वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्ती लाल ने बताया कि उक्त दोनों नवीन सब्जी मण्ड़ी में आढ़त का काम करते थे और लखनऊ से सब्जी लाकर रुदौली मंड़ी में बेचते थे 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे