अमरजीत सिंह
फैजाबाद :रुदौली कोतवाली शुजागंज चौकी क्षेत्र में बिदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया पीड़ित ने चौकी पहुचकर नामजद तहरीर दी बता दे कि हरौरा कुर्मियान मजरे बिचाला निवासी अमेरिका पुत्र राम लखन के द्वारा दी गयी तहरीर में आरोप है कि अहमद पुत्र अली रजा ने मेरे लड़का बीरु को बिदेश भेजने के नाम पर 1 लाख 15 हजार रुपये ले लिया है और काफी दिनों तक दौड़ाते रहे बड़े दबाव के बाद चेन्नई से टूरिस्ट बीजा देकर मलेशिया भेज दिया पीड़ित ने बताया कि पैसा देते समय दुबई भेजने की बात हुई थी अब पैसा मागने पर आमदा फौजदारी पर उतर आते है इस बाबत मे चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है जॉच की जा रही है

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ