Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डीएम राजशेखर ने निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण गुणवत्ता विहीन ईंट पर जताई नाराजगी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । बस्ती जिले में बन रहे नव निर्मित कलेक्ट्रेट भवन का जिला अधिकारी राज शेखर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया बताते । कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा बनाया जा रहा है जिसकी कुल लागत 11.80 करोड रुपए है। 








जिलाधिकारी ने कहा कि SDM और समाज कल्याण निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक इसकी जांच कर ले अगर सबकुछ सही हो तो अगले 3 महीनों में तैयार बिल्डिंग को हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने खुद ईंट  के गुणवत्ता की जांच की तो उसकी गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए समाज कल्याण निर्माण निगम को अच्छी गुणवत्ता की ईट की आपूर्ति करने को कहा और इस लापरवाही के लिए परियोजना निदेशक समाज कल्याण निर्माण निगम को नोटिस भी जारी किया गया।  











जिला अधिकारी ने अन्य भावनों के निर्माण कार्य की भी जांच की तमाम जगहों पर कमी पाए जाने पर उसमें सुधार के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी राजशेखर ने समाज कल्याण निर्माण निगम परियोजना प्रबंधक को कलेक्ट्रेट के निर्माण में होने वाली प्रत्येक सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नवनिर्मित भवन के सौ साल के 'लाइफ प्रमाण पत्र' देने का निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को 31 दिसंबर 2018 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे