Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तेंदुआ के भय से दूसरे दिन भी रतजगा कर रहे ग्रामीण


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र के कलाभदारी गांव मे तेदुआ की मौजूदगी की आशंका को लेकर मंगलवार को भी गांव मे हडकंप का माहौल दिखा। हालांकि गांव पहुंची वन विभाग की टीम व स्थानीय पुलिस का कहना है कि अभी तक तेदुआ के गांव मे पाये जाने के कोई भी निशान नहीं मिले है। इसके बावजूद डरे व सहमे गांव के लोग दिनरात लाठी डंडा लेकर तेदुआ की खोज मे लगे हुए है। गांव के किनारे शिवप्रसाद मिश्र व तीर्थराज मिश्र का कच्चा पुराना जर्जर घर है। सोमवार की सुबह सूर्य नारायण मिश्रा के घर मे तेदुआ छिपे होने का शोर मचा। मंगलवार को भी गांव के लोग तेदुआ के भय से परेशान दिखे। ग्रामीण महिलाओ तथा छोटे बच्चों को भी घर से बाहर नही निकलने दे रहे है। पूरा गांव ही नही आसपास के गांवो मे भी तेदुआ होने की खबर को लेकर लोग कौतूहल मे है। फिलहाल मंगलवार को भी गांव मे कहीं भी तेंदुआ होने की किसी को पुष्टि जानकारी नही हो सकी। इलाकाई पुलिस की एक टीम मंगलवार को भी गांव पहुंची और लोगो को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। ग्रामीणो का कहना है डीएम के जरिये वन विभाग की खोजी टीम गांव मे बुलाई जाय ताकि लोगों की जानमाल की सुरक्षा पुख्ता हो सके। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे