शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। बाजार से घर लौट रही किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना मे कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकिघटना मे शामिल चौथे आरोपी की पुलिस तलाश करने मे जुटी हुई है। बतादें जिले के लालगंज कोतवाली के एक गांव मे चार आरोपियो ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के एक साथी ने मोबाइल से पीडिता की अश्लील तस्वीर भी खींची। पीडिता बाजार से सोमवार की शाम घर लौट रही थी। रास्ते मे उसे दो परिचित युवक मिले और उसे बाइक पर बिठा लिया। रास्ते मे सूनसान देख दोनों युवक उसे झाडियो के पीछे घसीट ले गये तथा दुष्कर्म के बाद दो अन्य अपने साथियो को बुला लिया। कुछ देर बाद आरोपियो के दो साथी भी बाइक से पहुंच गये और पीडिता के साथ दरिंदगी की। वहीं चौथे आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींची। पीडिता के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौडे तो आरोपी पीडिता को जानलेवा धमकी देते चले गये। सामूहिक गैंगरेप की घटना सुनते ही कोतवाली पुलिस के हाथ पंाव फूल गये। देर शाम उसकी शिकायत पर केस दर्ज किया गया और पीडिता को पुलिस सुरक्षा मे मेडिकल के लिये जिला अस्पताल भेजवाया। मंगलवार की अपरान्ह पुलिस ने हिरासत मे लिये गये कोतवाली के गुडडू तथा नसीम व राजा कोरी को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस चौथे आरोपी नान्हू की तलाश मे जुटी हुई है। गैंगरेप की वारदात की जानकारी मिलने पर एसपी ने भी कोतवाली पुलिस को जमकर फटकार लगाई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ