Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेख़ौफ़ हुए बदमाश : युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट


राजकुमारशर्मा
योगी राज में भी  उत्तर प्रदेश में अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है बदमाश अपने मंसूबों को  अंजाम देने में बखूबी सफल हो रहे हैं जिससे उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सरकार की कलई खुलती नजर आ रही है  स्थिति तो ऐसी हो चुकी है कि लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में घटी है जहाँअपने ही घर के बरामदे में सो रहे युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों से बौछार कर मौत के घाट उतार दिया |





रुपईडीहा थाना क्षेत्र विगत 31 /1 की रात्रि को बदमाशो ने प्रीतमपुरवा निवासी 42 वर्षीय वीरेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ डब्लू पुत्र रामखेलावन मिश्रा अपने टीनसेड के बरामदे में सो रहे थे कि मध्य रात्रि सोते समय बदमाशो ने गोली मारकर हत्या कर दीl



प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत रात्रि 31 / 1 को जब वीरेंद्र कुमार मिश्रा अपने 4 वर्षीय पुत्र शौरभ के साथ बरामदे में सो रहे थे कि मध्यरात्रि अज्ञात बदमाशो ने बिस्तर के पास पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलियां झोंक दी जिससे एक वीरेंद्र के गोली सीने पर तथा दूसरी गोली दूसरी गोली हाथ पर लगी जिसके कारण वीरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

चर्चा है कि पैसे का लेनदेन व जमीनी विवाद ही घटना का कारण है।

मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुलिसिया कार्यवाही शुरू कर दी है।घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे