Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस की सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलता




अखिलेश्वर तिवारी

बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर पुलिस की सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । सर्विलांस टीम ने विभिन्न स्थानों से गायब हुए महंगे स्मार्ट फोन को अलग-अलग स्थानों से बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द कर दिया है पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान सर्विलांस टीम ने गत कई महीनो में दर्ज की गई मोबाइल गायब होने की शिकायतों को खंगालते हुए 22 स्मार्टफोन को बरामद कर लिया है ।बरामद किए गए मोबाइल  सैमसंग, विवो तथा रेडमी कंपनियों के बने हुए हैं ।

             जानकारी के अनुसार जनपद बलरामपुर पुलिस की सर्विलांस टीम ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर गायब हुए 22 स्मार्ट मोबाइल फोन अलग-अलग स्थानों से बरामद किए हैं । बरामद मोबाइल को उनके वास्तविक मालिक को हैंडओवर भी पुलिस अधीक्षक द्वारा कर दिया गया है । अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल गायब होने की कई लिखित शिकायत बराबर आ रही हैं । सर्विलांस टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए अच्छी सफलता अर्जित की है । अलग-अलग लोगों के पास से 22 मोबाइल फोन बरामद किया है जिसे मोबाइल के वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया गया है 








बरामद किये गये स्मार्टफोनों में नामी गिरामी कंपनियों सैमसंग, विवो तथा रेडमी के स्मार्टफोन हैं । इस कार्य के लिए सर्विलांस टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा तथा आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी । 








बरामद मोबाइलों को सुनील कुमार यादव संतोष कुमार एरिया ऑर्गेनाइजर HD राकेश कुमार बृजेश कुमार शुक्ला मुराली कांस्टेबल विकास सिंह माही पूजा रफीक खान मिथिलेश कुमार रमेश अनुराग मोदी विष्णु प्रताप पांडे रमेश चंद्र त्रिपाठी राम प्रताप यादव सर्वेश कुमार सिंह नागेश मिश्रा निसार अहमद अशोक कुमार शुक्ला महिला आरक्षी नीतू मिश्रा लेखपाल अमित कुमार तथा मुकेश गुलाटी शामिल है जिनका मोबाइल बरामद किए जाने के बाद उन्हें सुपुर्द कर दिया गया इन सभी लोगों ने मोबाइल के ओरिजिनल पेपर प्रस्तुत कर अपने मोबाइल प्राप्त किए हैं । सर्विलांस टीम की इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने टीम को ₹4000 इनाम देने की घोषणा की है । टीम में 4 लोग शामिल थे जिनमें निरीक्षक अली हमजा सिद्दीकी , उप निरीक्षक चंद्रहास मिश्र, कांस्टेबल शिवम मिश्रा अखिलेश कुमार शामिल हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे