Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चकमार्क कब्जा करने की डीएम से शिकायत

 शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ।अवैध ढंग से दबंगई के बल पर दबंगों द्वारा चकमार्ग कब्जा कर लिए जाने के विरोध में कंहई थाना क्षेत्र के दिलीपपुर निवासी जयप्रकाश पाल की पत्नी शीला पाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर चकमार्ग संख्या 695 पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जे को अतिशीघ्र खुलवाने की मांग करते हुए कहा है कि चकमार्ग काटकर कब्जा कर लेने से प्रार्थनी के रिहायशी मकान में पानी भर गया है जिससे प्रार्थनी का छप्पर गिर गया । प्रार्थनी को कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने तहसील रानीगंज को चकमार्ग पर पैमाइश कराकर चिन्हित कराने का निर्देश देते हुए नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही का निर्देश दिया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे