Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ड्रेस पाकर गदगद हुवे नौनिहाल


गोण्डा:बुधवार को जिलाधिकारी गोण्डा के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया और पालीथीन के प्रयोग न करने का संकल्प दिलाया गया।

    मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उपाध्यायपुर ग्रंट के परिसर में बुधवार को जिलाधिकारी गोण्डा कैप्टन प्रभाशु श्रीवास्तव के निर्देश पर वृक्षारोपण किया गया और साथ ही साथ छात्र-छात्राओ को पालीथीन न प्रयोग करने का संकल्प दिलाते हुए स्वच्छता से सम्बाधित जानकारी देने के उपरांत प्रभात फेरी निकाली गयी।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अंगद प्रसाद,श्रवन कुमार,वृजेश यादव,दृगमान सिंह,पूनम मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।












वही दूसरी तरफ शिक्षा क्षेत्र के ग्राम पेरीपोखर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान जवाहर लाल के अध्यक्षता में विद्यालय में अध्ययनरत 176 छात्र-छात्राओ को दो-दो स्कूली ड्रेस के साथ बेल्ट का वितरित किया गया।छात्र-छात्रा ड्रेस मिलने पर गद-गद दिखे।प्रधानाध्यपक अभय कुमार गिरि ने बताया कि विद्यालय में सभी पंजीकृत बच्चो को ड्रेस वितरित करा दिया गया है।इस मौके पर सहायक अध्यापक गोवर्धन सिंह,अनिमा गिरि,पवन कुमार मौर्या,शिक्षामित्र राजेस्वरी देवी व अभिभावक गण मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे