Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धर्मेश चन्द्र मिश्र बने पीजीआईसी के प्रधानाचार्य


गोंडा:-प्रेमघन इंटर कॉलेज मसकनवा में वरिष्ठ प्रवक्ता धर्मेश चन्द्र मिश्र ने प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ राजीव रंजन उपाध्याय ने अपने देख रेख में कार्यभार ग्रहण कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आर सी  यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद श्री मिश्रा को स्कूल का कार्यभार सौंपा।कार्यभार संभालने के बाद श्री मिश्रा ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सुचारू रूप से करना,पठन पाठन और अनुशासन बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी।









विद्यालय प्रबंधक ने बैग  वितरित किया
विद्यालय के प्रबंधक डॉ राजीव रंजन उपाध्याय ने कक्षा 6, 7और 8 के 65 छात्र छात्राओं को बैग व पाठ्य पुस्तक वितरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर और गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए अभिभावकों के साथ साथ अध्यापकों का भी कर्तव्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।जबकि इस दौर में सरकार द्वारा पढ़ाई करना निःशुल्क है।ऐसे में गरीब तबके के बच्चे भी पढ़ सकते हैं।प्रधानाचार्य धर्मेश चन्द्र मिश्र,पवन त्रिपाठी,जगदेव पाण्डेय,राम सजीवन वर्मा,दिलीप कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार मिश्रा,मणिशंकर यादव, पंकज वर्मा, आलोक कुमार, नंद कुमार सिंह सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे