शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । युवाओं के साथ मिलकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाए बूथ स्तर तक ले जाकर लोगो में जागरूकता लाया जाएगा, और आने वाले लोस चुनाव में भाजपा पुनः भारी बहुमत से केन्द्र में सरकार बनाएगी ।
उक्त बाते बुधवार को नगर के स्नेह होटल में पत्रकारो से रूवरू होते हुए युवा भाजपा नेता काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री वरूण प्रताप सिह ने कही । उन्होने कहा कि सरकार युवाओ के लिए बेहतर कार्य कर रही है, इस बात को युवाओं तक पहुचाना भी होगा ।उन्होने कहा पॉच वर्ष पूर्व भाजयुमों का जिलाध्यक्ष रहा और जो भी युवाओ के लिए सघर्ष किया वह किसी से छिपा नही है । हमें पार्टी द्बारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे बेहतर ढंग से निभाने का प्रयास रहेगा ।
भाजपा सरकार की नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा को 2019 में पुनः भारी जनसमर्थन मिलेगा, जिसके लिए भाजपा युवा मोर्चा गांव-गांव जाकर बूथ स्तर पर केंद्र सरकार की योजनाएं आम आदमी तक ले जाएगा। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है, युवाओं के दम पर मिशन 2019 फतह होगा ।इस दौरान अभिषेक सिह सन्तोष तिवारी सुनील दूबे अंशुमान सिह बिनय पंडित शिवेन्द्र सहित आदि लोग रहे ।
सरकार की योजना को जन -जन तक पहुचाने का संकल्प
काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री वरूण प्रताप सिह ने बुधवार को पत्रकारों से रूबरू होने के बाद अपने सहपाठी भाजयुमों नेता शिवेन्द्र के जन्मदिन पर समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक दूसरे का मुह मीठा कर कर खुशियॉ मनाई और जन्मदिन की बधाई दी । इस मौके पर समस्त लोगो ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन - जन तक पहुचाने का संकल्प लिया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ