Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तीन आरोपियो के खिलाफ छेडछाड का मुकदमा दर्ज


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। शौच गई पीडिता के साथ तीन आरोपियों ने छेडछाड की घटना को अंजाम दिया। लालगंज  कोतवाली के एक गांव मे बीती पन्द्रह जुलाई की शाम छः बजे एक पीडिता शौच गई थी। इतने मे गांव के ही तीन आरोपी युवकों ने पीडिता को अकेले देख छेडछाड की हरकत शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी पीडिता को कहीं शिकायत करने पर जानलेवा हमले की धमकी देते चले गये। घटना के बाद पीडिता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। तहरीर के आधार पर बीती मंगलवार की शाम कोतवाली के सरायजगत सिंह निहाल सिंह का पुरवा निवासी धर्मेन्द्र मौर्य तथा जितेंद्र मौर्य व राहुल के खिलाफ छेडछाड एवं जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे