शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। लगातार हो रही बारिश के चलते बीती मंगलवार की देर रात कोतवाली गेट पर एक विशालकाय पेड अचानक ढह गया। पेड के अचानक ढहने से लालगंज कोतवाली परिसर मे एक बड़ी अनहोनी बाल बाल बच गई। वहीं पेड के गिरने से एक कार व बाइक भी चपेट मे आने से क्षतिग्रस्त हो गई। परिसर मे मौजूद पुलिसकर्मियो मे हडकंप मच गया।
वाकिये के समय संयोगात क्षेत्राधिकारी ओपी द्विवेदी भी कोतवाली मे सरकारी कामकाज को लेकर मौजूद थे। ठीक गेट के सामने पेड गिर जाने से पुलिसकर्मियो का भी बुधवार की दोपहर तक वाहन के साथ आवागमन बाधित रहा। बारिश मे कोतवाली मे जलभराव के प्रबन्ध न होने से फरियादी भी हलाकान हो उठे। पेड गिरने की सूचना मिलने पर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला बुधवार की दोपहर सीओ कार्यालय पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
गौरतलब है कि अंग्रेजो के जमाने की कोतवाली इस बरसात मे भी दुर्दशा के आंसू बहा रही है। इसकी वजह कोतवाली मुख्यालय का जहां एक तरफ नेशनल हाईवे की सतह से नीचे होना है, वहीं कोतवाली के पार्श्व छोर मे बहने वाली नहर भी बारिश मे कटान का शिकार हो जाया करती है। ऐसे मे नहर की कटान से भी कोतवाली मे जलजमाव स्थिति को विकट बना दिया करता है। वहीं सामान्य वर्षा का पानी भी कोतवाली की सतह नीचे होने से पानी बाहर नहीं निकल पाता है। जलभराव से कोतवाली का पुराना कार्यालय भी जीर्णशीर्ण हो उठा है।
गांठ भर पानी मे फरियादी तथा पुलिसकर्मी आवागमन कर रहे है। ऐसे मे किसी जहरीले जीवजंतु को लेकर लोगो की जान हथेली पर जोखिम मे बनी हुई है। सूत्रो के मुताबिक कई बार शासन ने पुलिस विभाग को कोतवाली के मरम्मत का प्रस्ताव भेजा जा चुका है फिर भी महकमा और सरकार दोनों सुरक्षा एजेंसी की भी बदहाली दूर करने मे जाने क्यूं कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है।
तहसील परिसर भी जलजमाव से है बदहाल
लालगंज कोतवाली मुख्यालय मे बारिश का पानी जहां बडी दुर्घटना का दावत दिये हुये है। वहीं पडोस मे तहसील परिसर भी जलजमाव को लेकर बदहाल है। तहसील परिसर मे भारी जलजमाव को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओ तथा फरियादियो को एसडीएम व तहसीलदार कोर्ट से लेकर मुख्य कार्यालय तक आवागमन मे असुविधा का सामना करते देखा गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ