Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आदर्श शिक्षक देवेन्द्र नाथ कोठीवाल का हुआ अभिनंदन


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । संस्कृत के  विद्वान व सेवानिवृत्त आदर्श शिक्षक देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी कोठीवाल का सारस्वत सम्मान प्रदेश के राज्यमंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने किया है। लखनऊ स्थित उ0प्र0 संस्कृत संस्थानम के निदेशक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिले के धर्मप्राण कोठीवाल संस्कृत उ0मा0 विद्यालय लक्ष्मीकांतगंज के कर्तव्यनिष्ठ व आदर्श शिक्षक देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी का सारस्वत अभिनंदन किया। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा0 महेन्द्र सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व पुस्तक आदि देकर सम्मानित किया ।









 इस सम्मान से शिक्षक के परिजनों व शुभचिंतको में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि सम्मानित शिक्षक देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी कई धार्मिक संस्कृत की पुस्तकों का सम्पादन भी कर चुके है। वे इसी शैक्षिक सत्र में अपनी सेवाएं पूरी कर सेवानिवृत्त हुए । प्रदेश स्तर पर कुल पांच शिक्षकों का सम्मान किया गया । उनकी शैक्षिक सेवाओं को देखते हुए जिले से इनका नाम भेजा गया था ।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे