सुनील उपाध्याय
बस्ती । तकनीकी शिक्षा के माध्यम से छात्रों को देश दुनियां के कुशल अध्यापकों से जोड़कर बेहतर शिक्षा दी जा सकती है। यह विचार समाजसेवी उमाशंकर पटवा ने बुधवार को माडल प्राथमिक विद्यालय परसा जागीर में व्यक्त किया। वे विद्यालय को प्रोजेक्टर भेंट करने के बाद ‘ शैक्षणिक गुणवत्ता में तकनीक का योगदान’ विषयक संगोष्ठी को मुख्य अतिथि केे रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
कहा कि संचार के अत्याधुनिक माध्यमों का उपयोग कर प्राथमिक शिक्षा को और सुदृढ बनाया जा सकता है। यह प्रोजेक्टर छात्रों को देश दुनियां से जोड़ने में सक्षम होगा।
संगोष्ठी को डा. शिव प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामभवन यादव ने सम्बोधित करते हुये कहा कि यह धारणा बदलने की जरूरत है कि प्राथमिक विद्यालयों में अच्छी शिक्षा नहीं मिलती। समय के साथ प्राथमिक विद्यालय बदल रहे हैं तो अभिभावक भी अपनी सोच बदले।
इसके पूर्व गुंजन, अंजली और नैन्सी ने सरस्वती बंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापिका आंचल पाल ने उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रोजेक्टर मिल जाने से शैक्षणिक गुणवत्ता में और अधिक वृद्धि होगी। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक अभिषेक यादव, अखतरून्निशां, राजेश, अनुपम, संज्ञा, अवन्तिका के साथ ही रामचरित्र चौधरी, ओम प्रकाश, अनिल कुमार, भगवानदास, राजमन, करम हुसेन, संजय त्रिपाठी, गोरखनाथ, विश्राम, पप्पू यादव, रामचरित्र माली, उर्मिला मिश्रा, मुनिराम वर्मा, डा. रामशंकर पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय, प्रीती श्रीवास्तव, रामचरन, गायित्री के साथ अनेक अभिभावक, शिक्षक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ