Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वृक्ष से ही मानव जीवन संभव हैं:पं० सूर्यमणि





शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । ब्रम्हदेव समाज संगठन गौरा इकाई के तत्वाधान में फतनपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सुवन्सा के प्रांगण में ब्लॉक अध्यक्ष ब्रम्हदेव समाज पं० सूर्यमणि तिवारी के द्वारा धरती को हरा भरा रखने एवं स्वच्छ साफ वातावरण के लिए 21 वृक्षों का रोपण किया गया ।








जिस में  पुलिस चौकी सुवंसा इंचार्ज यश करण सिंह यादव, उपनिरीक्षक रोहित कुमार, सिपाही विवेक कुमार गुप्ता, सिपाही जय सुशील मिश्रा, सिपाही मनोज कुमार, सुंदरलाल, फालोअर तूफानी सिंह , पं० राकेश तिवारी महामंत्री,पं० अनिरुद्ध मिश्रा, पं०  कृष्णमणि मिश्रा न्याय पंचायत अध्यक्ष नौडेरा, पं० सुरेंद्र प्रसाद तिवारी न्याय पंचायत अध्यक्ष साढ़, पं० धर्मेंद्र कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष, पं० रोहित कुमार पांडेय जिला युवजन मंत्री, पं० संतोष कुमार तिवारी, पं० शुभम तिवारी न्याय पंचायत अध्यक्ष सुल्तानपुर, पं० अंकित तिवारी , पं० राजेश शुक्ला, पं० संजीव कुमार पांडेय संगठन मंत्री,  सुनील कुमार । वृक्षारोपण उपरांत संगठन मंत्री संजीव कुमार पांडेय ने मौजूद रहे समस्त पदाधिकारियों एवं आम जनों को  इस मुहिम में सहयोग करके अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं जाने की अपील की और संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल देते हुए उन्होंने बताया कि अभी गौरा इकाई के छूटे हुए न्याय पंचायतों एवं ग्राम सभाओं के गठन के लिए भी संगठन के अन्य पदाधिकारियों आगे बढ़कर  सहयोग करने की बात कही । 







ब्रम्हदेव समाज प्रतापगढ़ संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र नारायण तिवारी के द्वारा चलाई गई मुहिम पूरे जनपद को हरा भरा रखने और  साफ स्वच्छ  वातावरण के लिए पूरे जनपद में वृक्षारोपण ब्रम्हदेव समाज के पदाधिकारियों सहित आम जनों के द्वारा किया जा रहा है । यह मुहिम 25 जुलाई से लेकर 30 अगस्त तक निर्धारित की गई है ।





ग्यारह वृक्षों के साथ मां चामुंडा धाम मंदिर के प्रांगण में हुआ वृक्षारोपण 
 ब्रह्मदेव समाज की ओर से बिहार ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों ने दिनांक 1अगस्त 2018 को क्षेत्र के मां चामुंडा धाम मंदिर के प्रांगण में 11 वृक्षों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की । गौरतलब है कि संगठन की तरफ से बीते 25 जुलाई से जिलेभर में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है इस मौके पर प्रधान पुवांसी दिनेश जायसवाल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से ब्रम्हदेव समाज के लोगों ने क्षेत्र में पौधरोपण का बीड़ा उठाया है उससे निश्चित रूप से क्षेत्र को हरा भरा बनाने में सहयोग मिलेगा । इस दौरान बिहार ब्लॉक संरक्षक विजय कुमार तिवारी ,ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय , ब्लॉक महामंत्री अनिल कुमार मिश्र , युवजन अध्यक्ष विवेक पाण्डेय महामंत्री प्रदीप मिश्र , सुशील दुबे , हीरा दुबे , पवन मिश्र , अजय पाण्डेय समेत कई लोग रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे