सुनील उपाध्याय
बस्ती। जिला अस्पताल में रजिस्टेªशन लिपिक कृष्ण भगवान सिंह की सेवा निवृत्ति पर आयुष विंग द्वारा बुधवार को उन्हें धार्मिक पुस्तकें, उपहार भेंटकर विदाई दी गई।
एस.आई.सी. डा. मेजर ओ.पी. सिंह ने कहा कि सेवा निवृत्ति एक प्रक्रिया है। इसके बाद लोगों को सामाजिक जीवन में रचनात्मक योगदान करना चाहिये। डा. राम प्रकाश, आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा, डा. सतीश चौधरी ने कहा कि कृष्ण भगवान सिंह ने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया।
विदाई कार्यक्रम में सरफराज अहमद, सन्तोष कुमार निषाद, विकास चौधरी, दुर्गेश मिश्र, मोहनलाल गुप्त, प्रवीण चौधरी, विकास प्रजापति, दीन बंधु उपाध्याय, रामजीत चौधरी, रवि, मो. शकील अहमद, राजू मिश्र, शिवम उपाध्याय, संजय सिंह, श्यामधर सोनी, वृजेश श्रीवास्तव, अन्नू श्रीवास्तव, लालमणि प्रसाद, अफजल हुसेन अफजल, आशुतोष नारायण मिश्र आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ