Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मातृत्व स्वास्थ्य एवं पोषण के मुद्दे ग्राउंड लेवल पैनल चर्चा का हुआ आयोजन


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ।  मातृत्व स्वास्थ्य एवं पोषण के मुद्दे पर तीन दिवसीय  ग्राउंड लेवल पैनल चर्चा का आयोजन तरुण चेतना द्बारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया।






 जिसमें तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने कार्यक्रम के उद्देश्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि गरीब पिछड़े दलित मुस्लिम आदि वंचित समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाओं की बहुत बिना किसी भेदभाव के उन तक पहुंच बन सके। इसी क्रम में एन एच एम के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजशेखर ने कहां की हमारी पूरी कोशिश है। 






 हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य की सुविधाओं तक पहुंच बन सके इसके लिए हमारी लड़ाई अंत तक जारी रहेगी अगर कोई  स्वास्थ्यकर्मी लापरवाही करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी। 








इस कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विरेन्द्र बहादुर सिंह ने बच्चों के अधिकारों पर प्रकाश डाला  प्रतापगढ़ व  जौनपुर जनपद ग्राम पंचायत की लोगों ने प्रतिभाग किया। और अपनी समस्याओं को उपस्थित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसमें डा वी के, शिशुपाल, प्रज्ञा, एडवोकेट नफीस अहमद,  हकीम अंसारी, अच्छेलाल बिंद, श्याम शंकर शुक्ला, शमीम अंसारी, लव कुश, शकुंतला देवी, राकेश गिरी, विनय यादव, रीना, श्राद्ध आदि लोग उपस्थित रहे।

अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे