ग्वालियर में आयोजित हुआ विशाल विप्र सम्मेलन
शिवेश शुक्ल
ग्वालियर।ब्रह्मदेव समाज का उद्देश्य राष्टीय एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखते हुए ब्राह्मण समाज का संगठन और हितसम्वर्धन है ,साथ ही साथ हिन्दु सनातन धर्म और सस्कृति को पोषण और संरक्षण देना भी ब्रह्मदेव समाज का परम् लक्ष्य है । उक्त विचार ग्वालियर में आयोजित रविवार को विशाल विप्र सम्मेलन मे आराध्य भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए उपस्थित जनों को संबोधित करते ब्रह्मदेव समाज के संस्थापक असिस्टेंट कमिश्नर पंडित राकेश शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि कहीं ।
![]() |
| सम्मेलन में भाग लेते हुए लोग |
उन्होंने कहा कि हमें अपने परिवार की निंदा दूसरों के समक्ष नहीं करनी चाहिए ब्राह्मण हमारा परिवार है, यदि कहीं भी आंतरिक झगड़े होते हैं तो वहां पर रोकते हुए एकता के महत्व को समझाने की आवश्यकता है । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद संगठन के राष्ट्रीय संयोजक पंडित संजीव दीक्षित (रेल मंत्रालय )ने समाज द्बारा ब्राहम्णो के उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि हमारा किसी भी जाति, धर्म या सम्प्रदाय से कोई भेद व द्बेश नही है, हम सबको ब्राम्हण समाज के साथ रहकर समाज के उत्थान हेतु प्रयास निरंतर करते रहना चाहिए। इस मौके पर पंडित सीपी भार्गव सीबीआई अफसर भारत सरकार व पंडित दिनेश शर्मा ने कहा कि सभी सम्मानित लोग ब्रह्मदेव समाज की दृष्टि से सम्मानित है, चाहे वो किसी भी जॉति, वर्ग सम्प्रदाय के हो ।
उन्होने कहा कि ब्रह्मदेव समाज किसी भी प्रकार की राजनीतिक अथवा, राष्टीय एकता और अखण्डता को प्रभावित करने वाली तथा अस्पृश्यता को पोषण देने वाली विचारधारा का समर्थन नही करता। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रभारी मध्य प्रदेश श्रीमती अलका शुक्ला ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए युवाओ से ब्रह्मम्ण समाज को संगठित करने में आगे आने का आवाह्मन किया । इस मौके पर आयोजित विशाल विप्र सम्मेलन के आयोजक पंडित अनुपम पांडे ने सभी आगंतुकों विप्रो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ब्रह्मम्ण समाज को संगठित करने और उनके उन्नयन और हितसंवर्धन करने के पक्षधर है । इस दौरान ब्रह्मदेव समाज के राष्ट्रीय संयोजक रवि द्विवेदी, दिल्ली प्रभारी आनंद मोहन दीक्षित, आर्यन द्विवेदी, विजय पांडे, पंडित श्री प्रताप पांडे, ब्रह्मदेव समाज प्रभारी महाराष्ट्र, श्रीमती अंजू पांडे महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ब्रह्मदेव समाज महाराष्ट्र, श्रीमती स्मिता दुबे महिला प्रकोष्ठ प्रभारी महाराष्ट्र, पंडित शिवांग पांडे ब्रह्मदेव समाज प्रभारी उत्तर प्रदेश सहित आदि लोगों ने आराध्य परशुराम जी के प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किया । कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने एक स्वर से ब्राह्मण समाज संगठित हो उनके सम्मान सुरक्षा सहयोग से कहीं भी कमी नहीं आने दिए जाने का संवैधानिक दायरे में रहकर ब्रह्मदेव समाज का जो संकल्प समाज के प्रति उसे निभाने का संकल्प लिया । कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट सम्मानित अतिथियों का सम्मान भगवान श्री परशुराम जी की स्मृति चिन्ह व रामनवमी प्रदान कर किया गया । आयोजित विशाल विप्र सम्मेलन का संचालन पंडित परिवर्तन शुक्ला ने किया ।
![]() |
| फ़ोटो:विप्र सम्मेलन |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ