Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महाराज बलरामपुर धर्मेंद्र प्रसाद सिंह का आकस्मिक निधन



दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ निधन
मृत्यु की खबर आते ही छाया शोक की लहर
अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।बलरामपुर स्टेट के महाराजा सर धर्मेंद्र प्रसाद सिंह का आज शाम दिल का दौरा पड़ने के कारण आकस्मिक निधन हो गया है । उनके करीबी सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार महाराजा धर्मेंद्र प्रसाद सिंह अपने साढू के घर जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने लखनऊ के गोमतीनगर गए हुए थे और वहीं से कुछ आवश्यक कार्य से गोमती नगर बाजार निकले ही थे कि अचानक दिल का दौरा पड़ गया । वहां मौजूद सहयोगियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । सूचना मिली है कि सोमवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर बलरामपुर लाया जा सकता है । महाराजा धर्मेंद्र प्रसाद सिंह का जन्म गोंडा जिले के गंगवल स्टेट के राजा कुंवर भरत सिंह के घर वर्ष 1958 में हुआ था । बलरामपुर के महाराज सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह के कोई संतान नहीं थी जिसके कारण उन्होंने धर्मेंद्र प्रसाद सिंह को गोद ले लिया था । वर्ष 1964 में महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह के स्वर्गवास के बाद धर्मेंद्र प्रसाद सिंह का राजतिलक कर उन्हे महाराज घोषित कर दिया गया था  और तब से अब तक बलरामपुर स्टेट उन्हीं के अधीन था । 
फ़ाइल: फ़ोटो 

महाराजा धर्मेंद्र प्रसाद सिंह के एक पुत्र कुंवर जयेंद्र प्रताप सिंह तथा एक पुत्री महाराज कुंवर विजय श्री हैं । महाराज सर धर्मेंद्र प्रसाद सिंह का विवाह 1980 में नेपाल के जंग बहादुर राणा की पुत्री महारानी बंदना राजलक्ष्मी के साथ हुआ था और 29 दिसंबर 1980 में उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई जिनका नाम जयेंद्र प्रताप सिंह रखा गया । 21अप्रैल 1984 में पुत्री महाराज कुंवर विजय श्री का जन्म हुआ । जैसा कि सर्वविदित है कि बलरामपुर स्टेट धार्मिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है स्कूल अस्पताल तथा मंदिर सैकड़ों की संख्या में निर्माण का करा कर सार्वजनिक कार्यों में हमेशा आगे रहा है महाराज की मृत्यु की खबर आते ही बलरामपुर वासियों में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए सुबह होने का इंतजार कर रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे