Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज एनडीआरएफ की टीम कर रही जनपद वासियों को प्रशिक्षित



अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर । जनपद में राप्ती नदी के कहर से प्रत्येक वर्ष सैकड़ों गांव तथा हजारों एकड़ फसलें प्रभावित होती हैं । राप्ती नदी में आई बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है तथा जान माल का भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है । गत वर्ष राप्ती नदी की बाढ़ ने कई वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था । उसी भयावह स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने इस वर्ष पहले से ही तैयारियां पूरी कर लेने का प्रयास शुरू कर दिया है । बरसात शुरू होते ही बाढ़ से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी गई थीँ । नई नाव के निर्माण के साथ साथ एनडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया । जिले में पहुंचने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने जिला मुख्यालय के बाद तुलसीपुर तहसील पर तथा उतरौला तहसील मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय के बच्चों तथा वहां मौजूद लोगों को बाढ़ तथा दैवीय आपदा से निपटने के विभिन्न तरीके बताए ।जानकारी के अनुसार आज एनडीआरएफ टीम द्वारा उतरौला तहसील के मोहम्मद यूसुफ इंटर कॉलेज में आपदा व बाढ़ से राहत, बचाव विषय पर एक सामुदायिक जागरूकता का स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एनडीआरएफ ने प्रसासनिक अधिकारियों कर्मियों के संग पूरा विद्यालय प्रबंधन व पूरे विद्यार्थी को आपदा में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान टीम ने सर्वप्रथम एनडीआरएफ की भूमिका व कार्यशैली के बारे में अवगत कराया गया जिसमें भूकंप से बचाव की जाने वाली कार्यवाही तथा स्वयं को सुरक्षित करने को जानकारी दी गयी। टीम ने बाढ़ से निपटने तथा उस दौरन घरेलू सामग्रियों बोटल, सूखे नारियल, केन इत्यादि से लाइफ जैकेट बनाना। और बम्बू से बम्बू राफ्ट, मटका राफ्ट, केले के तने से राफ्ट, चारपाई से राफ्ट तैयार करने औऱ कंबल व चादर से इम्प्रोवाइज स्ट्रेचर तैयार करना, घायल व्यक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के तरीके इसके अलावा छात्र -छात्राओं को कंट्रोल ब्लॉडिंग व ह्रदयघात या डूबे व्यक्ति के दिल को पुनर्जीवित करने के लिए सीपीआर देने का तरीका बताया गया। इस दौरान उतरौला के एसडीएम जग प्रसाद सिंह, तहसीलदार शेख मलिक आलमगीर, एनडीआरएफ टीम के कमांडर अब्दुलाह खा, उपकमांडर राजेश कुमार अन्य प्रशासनिक कर्मी, विद्यालय प्राचार्य अब्दुल हासिम खा, शिक्षक, विद्यालय के बच्चें व एनडीआरएफ की पूरी टीम मौजूद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे