शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के निर्देश पर राष्ट्रीय संयोजक युवा किसान समिति आर्य शक्ति सिंह के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय युवा किसान समिति के राष्ट्रीय टीम का गठन किया गया । उक्त गठित राष्टीय टीम में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से कुंडा तहसील क्षेत्र के पूरेबला रायगढ़ निवासी अभिषेक द्विवेदी को सहसंयोजक मनोनीत किया गया है । बता दें कि अभिषेक द्विवेदी इसके पूर्व भाजपा के बूथ अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्य कर चुके हैं । श्री द्विवेदी के मनोनयन पर भाजपा किसान मोर्चो के दिल्ली व हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी आलोक कुमार पाण्डेय एडवोकेट, मंयक त्रिपाठी एडवोकेट, आशुतोष पाण्डेय आदि लोगो ने बधाई देते हुए कहा कि अभिषेक द्बिवेदी के मनोनयन से भाजपा को मजबूती मिलेगी और युवा नेतृत्व के सहयोग से आने वाले लोस चुनाव 2019 में पुनः माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की बडी जीत के साथ केन्द्र में सरकार बनाएगी ।

बहुत बहुत आभार आपका
जवाब देंहटाएंबहुत बहुत आभार आपका
जवाब देंहटाएं