मोजीम खान
सिंहपुर, अमेठी-विद्युत सब स्टेशन मोहनगंज क्षेत्र के शेखनगाँव में महीनों पहले बाईक की जोरदार टक्कर से बिजली का खम्भा टूटकर स्टेट के सहारे खड़ा हुआ है। जिससे यहा खम्भा किसी भी समय गिर सकता है।
जानकारी के लिये बताते चले की शेखगाँव में स्थित श्री राम दुलारे त्रिपाठी शिक्षा निकेतन विद्यालय के पास मोहनगंज के रामपुर फीडर से निकलने वाला विद्युत लाइन का खम्भा दुर्घटना को दावत दे रहा है।
सेमरौता-कठौरा मार्ग पर ग्यारह हजार लाइन का विद्युत पोल बाईक की टक्कर से टूटकर स्टेट के सहारे रुका हुआ है इसी मार्ग से चार विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे आते जाते है इतना ही नहीं अपनी जीवकोपार्जन करने के लिये सैकड़ों मजदूर बी एच ई एल और अन्य जगह के लिये इसी मार्ग से आते जाते है। इस टूटे पोल से लोगों में भय बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ