अमरजीत सिंह
फैजाबाद:जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार पाठक के निर्देश पर अन्य विभागों के लगभग तीन दर्जन अधिकारियों की टीमों ने मवई शिक्षा क्षेत्र के लगभग स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।टीमों के निरीक्षण में जहां किसी भी स्कूल में बच्चों की उपस्थिति दस से अधिक नही पाई गई वही अधिकतम स्कूलों के अध्यापक बिना सूचना गायब रहे।निरीक्षण मे कहीं विद्यालयों में शौचालय में ताला बन्द था, तो कहीं सफाई नही थीे, कहीं टूटे थे तो कही बहुत अच्छे टाइल्स लगे शौचालय मिले।अधिकांश विद्यालयों में एमडीएम भोजन नही बना।चूल्हा बुझा हुआ पड़ा था।जहां बना भी तो मीनू के अनुसार भोजन पकते मिले।लगभग साढ़े नौ बजे प्राथमिक विद्यालय रतनपुर पहुंची टीम को अध्यापक भावना मस्तराम शिव कुमार अनुपस्थित मिले।स्कूल में दो बच्चे आये थे पर एमडीएम नही बना था।प्राथमिक विद्यालय नेवरा द्वितीय में संगीता रवि अनुपस्थिति मिली।परिषदीय स्कूल कछिया में सभी अध्यापक उपस्थित रहे।10 बजे डीएम की टीम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा का निरीक्षण किया।यहां सभी अध्यापक, अनुदेशक उपस्थित मिले।विद्यालय की व्यवस्था,प्रगण,शौचालय की व्यवस्था देखकर संतुष्ट व्यक्त की।प्रा0वि0 कलापुर में 11 बजे टीम पहुंची।सभी अध्यापक उपस्थित रहे।बच्चों से पूछे गये सवालों का सही उत्तर पाकर टीम ने प्रसन्नता व्यक्त की।पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरेशाहलाल व बघेडी गांव में कोई टीम निरीक्षण करने नही पहुंची।बीईओ अरुण वर्मा ने बताया कि उन्हें नही पता निरीक्षण में कितनी टीम है।इन्होंने कहा ये डीएम द्वारा गठित टीम का निरीक्षण था निरीक्षण के बाद सारी टीमें डीएम को रिपोर्ट देंगे।इन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने ये औचक निरीक्षण विद्यालय की गारिमा को बनाने के साथ-साथ उन गुरूवों के खिलाफ चल रहे है जो वेतन तो लेते है परन्तु विद्यालय नही आते।
औचक निरीक्षण की सूचना पहले ही हो गई थी लीक
डीएम साहेब ! आपके गोपनीय औचक की सूचना पहले ही लीक हो गई थी।सभी अध्यापक बारिश में भीगते हुए किसी तरह विद्यालय पहुंच अपनी उपस्थिति दर्ज करा पाए है।कुछ अध्यापक तो निरीक्षण के बाद पहुंचे है।सुबह सात बजे लखनऊ फैजाबाद से पढ़ाने आने वाले अध्यापकों की भगदड़ मवई चौराहे पर देखने को मिली।कोई भी रोकता तो अध्यापक का एक ही जवाब बाद में मिलेंगे।स्कूल में जांच आने वाली है।सूचना लीक होने के बावजूद दर्जन भर अध्यापक अनुपस्थिति रहे।ग्रामीणों की माने तो यदि डीएम साहेब वाकई में मवई शिक्षा में गुप्त औचक निरीक्षण कराये तो सौ से भी अधिक अध्यापक अनुपस्थिति मिलेंगे

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ