डॉ ओपी भारती
गोण्डा :- नवाबगंज-तरबगंज मार्ग के दुर्जनपुर घाट बाजार में जलभराव को लेकर वहां के निवासियों ने गुरुवार दोपहर में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़क पर जाम लगाया।
अधिकारियों ने आकर जाम खोलवाया।क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद सहित कई बाजार वासी अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध राष्ट्रीय ध्वज के अपमान सहित तमाम धाराओं में केस दर्ज किया है।
लेखपाल दुर्जनपुर घाट रमेश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार दुर्जनपुर घाट के अनन्त प्रताप सिंह,गुड्डू,पप्पू, सुनील गुप्ता,राम जनम गुप्ता व कई बाजार वासियों अज्ञात व्यक्तियों ने तरबगंज-नवाबगंज मार्ग पर जाम लगाया व राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया।एस डी एम तरबगंज सौरभ भट्ट व सी ओ कृष्ण चन्द्र सिंह ने आकर जाम खोलवाया।
लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त के विरुद्ध धारा 143,342 आईपीसी,7 क्रिमिनल ला एक्ट व राष्ट्रीय ध्वज गौरव अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ