Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हादसा!बेकाबू कार पिकअप से टकराई बेटे की मौत,पिता समेत चार की हालत गम्भीर


ख़ुर्शीद खान
सुल्तानपुर।कूरेभार थाना क्षेत्र के सिद्धिगनेशपुर के पास फैज़ाबाद की ओर से आ रही कार सड़क किनारे खड़ी पिकअप से अनियंत्रित होकर टकरा गई।टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।इस दर्दनाक घटना में एक कि मौत हो गई व चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए,जिसमे दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
आगे पढ़ें पूरी घटना:
आज दोपहर फ़ैज़ाबाद जिले के पिंडी टोला रामनगर निवासी अंकित सलूजा(30)कार से फैज़ाबाद की ओर से अपने पिता व अन्य के साथ आ रहे थे।जब ये लोग कूरेभार थाना क्षेत्र के सिद्धिगनेशपुर के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़े गैस सिलेंडर की सप्लाई करने वाले वाहन पिकअप से टकरा गए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए,आस-पास के लोग भी टक्कर से सन्न रह गए।
फ़ोटो:घटना स्थल



जबतक लोग मदद के लिए पहुंचे तबतक कार चालक अंकित सलूजा( 30)की मौत हो गयी,जबकि उनके पिता विजय सलूजा(50) समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।डायल 100 को लोगो ने घटना की सूचना दी,पर पुलिस के देर से पहुचने पर लोगो ने नारेबाजी शुरू कर दिया,और हाइवे जाम कर दिया अधिकरियों के समझने पर किसी तरह लोगो ने जाम खोला।पुलिस ने एक शख्स को अभद्रता करने के कारण हिरासत में ले लिया।घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जिसमें पिकअप चालक संदीप यादव व विजय सलूजा की हालत गम्भीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे